फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधायक खेल महाकुंभ के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में बुधवार को विधायक खेल महाकुंभ के लिए भूमि पूजन किया गया। जिला प्रभारी अनिल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पं.मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खेल महाकुंभ का आगाज करते सदर विधायक और खेल महाकुंभ आयोजक भूपेश चौबे ने कहा कि आयोजन उनके विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है।
उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, आलोक सिंह, रामलखन सिंह, पूर्व विधायक तीरथराज, अमरेश पटेल, अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें