फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गए भीमराव अंबेडकर, किया माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड 19 के नाते लॉक डाउन का पालन करते हुए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को अपने-अपने घरों पर ही मनाया। लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का निर्णय लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का तप, त्याग, संकल्प एवं समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री अजीत रावत सफाई कर्मचारियों को अपने घर पर सम्मानित किया। सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। यहां निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल, राजू माली मौजूद रहे। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे ने आर्य नगर में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि भीमराव अंबेडकर ने गरीबों, असहाय लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया। बसपा के जिला कोषाध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने अपने रामगढ़ बेलौड़ी पश्चिम पट्टी पर डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाया।
सलखन: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के आह्वान पर हर एक को रोटी, हर एक को दवाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन करते हुए अपने घरों में ही भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया। पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने भी अपने आवास कार्यालय पर कैंडल जलाकर बाबा साहेब के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। चोपन: यूपी सरकार के वन्य जीव बोर्ड़ सदस्य श्रवण कुमार सिंह ने भीमराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। फिर चोपन मंडल के सलखन सेक्टर में भाजपा मंडल के महामंत्री विकास चौबे के साथ मास्क बांटा।
विज्ञापन

ओबरा: भाजपा के जिलामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल ने अपने आवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। जिलामंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। छह दिसंबर 1956 को देह त्यागा था। वे लोकप्रिय, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। घोरावल: नगर के दलित बस्ती मे भाजपा घोरावल मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। इसमें सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार उमर, मंडल अध्यक्ष अरूण पांडेय, रमेश उमर, प्रेम प्रकाश, धीरज कुमार मौजूद रहे।
दुद्धी: भाजपा मंडल दुद्धी में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। यहां श्याम बिहारी, दीपक गुप्ता, मनीष जायसवाल, मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, सोनू जायसवाल मौजूद रहे। फिर वार्ड नंबर तीन में खाद्य सामग्री बांटा। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन रामपाल जौहरी, अनुराग अग्रहरि ने खाद्य पदार्थ वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें