फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बड़े भाई की शादी से पहले युवक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बरवे गांव में सोमवार को महुआ के पेड़ से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। 29 अप्रैल को युवक के बड़े भाई और 30 को बहन की शादी थी। परिवार शादी की तैयारियों में लगा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी करमहल टोला निवासी संतोष कुमार का पुत्र धर्मेंद्र कुमार (18) रविवार को रात में करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गया था। रात में जब खाना खाने के लिए खोजा गया तो उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ के सहारे उसका शव लटकता देखा गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र ने इसी साल 11वीं कक्षा पास की है। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो सका है। संतोष कुमार के बड़े बेटे वीरेंद्र की 29 अप्रैल को शादी थी। बेटे की बरात दुद्धी थाना क्षेत्र के नगवां गांव में जानी थी। दूसरी तरफ 30 अप्रैल को बेटी सीता की बरात आनी थी। घर में बेटे और बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। मेंहदी-हल्दी की रस्म के बाद परिवार खुशी में डूबा हुआ था। अचानक धर्मेंद्र की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घर में शादी के गीत संगीत के गूंज रहे थे वहीं चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें