फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली परियोजना परिसर में भालू घुसने पर अलर्ट, दिनभर हांफते रहे सुरक्षाकर्मी

Wed, 12 Feb 2020 07:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र जिले में एनटीपीसी का विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट 4760 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना है। इसके परिसर में मंगलवार की रात एक गेट से भालू के घुसने की सूचना पर बुधवार को भय का माहौल बन गया।

विज्ञापन


वनकर्मियों, पुलिस व प्लांट के सुरक्षा में लगे जवानों ने पूरे दिन भालू की खोज किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। पावर प्रबंधन के अफसरों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस, सीआईएसएफ जवान, निजी सुरक्षाकर्मी सुबह से भालू के तलाश में पावर प्रोजेक्ट परिसर में मौजूद झाड़ियों, नालों व अन्य छुपने के संभावित स्थानों की तलाश की।

काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक भालू का कोई सुराग नहीं मिला। पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे पिपरालाल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने भालू को प्रोजेक्ट परिसर में घुसते देखा। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से भालू के घुसने पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसी के बाद व्यवस्था अलर्ट कर दी गई। बुधवार सुबह से पूरे दिन जिम्मेदार अधिकारी व कर्मी प्रोजेक्ट के अंदर मौजूद जंगल, बाग बगीचे, नालों कि खाक छानते नजर आए। इस मामले में पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें