सोनभद्र। चोपन ब्लाक के देवाटन में अपात्रों को आवास आवंटन मामले में बीडीओ, बीडीओ, सेक्रेटरी, प्रधान, लिपिक, पंचायत मित्र सहित छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट से पारित आदेश पर दो दिन पूर्व कोन पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अभियोजन कथानक के मुताबिक देवाटन निवासी सदस्य मंजूर अहमद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा था कि प्रधान इबरार अहमद, सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी लालव्रत यादव, पंचायत मित्र हसीब अहमद, लिपिक मुजीब अहमद और सेक्टर प्रभारी शोभनाथ की मिलीभगत से कई अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया।
इसको लेकर मंजूर और गांव के ही अजमुद्दीन ने 2016 में दो बार डीएम से शिकायत की। इस पर पीडी द्वारा की गई जांच में गड़बडिय़ां पाई गईं और कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहां गत 31 अगस्त को थानाध्यक्ष कोन को मामला दर्ज कर विवेचना का आदेश पारित किया गया।