फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कोरोना टीकाकरण में सुस्ती के लिए विपक्ष को ठहराया दोषी, अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

Sun, 23 May 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि  चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन के लोगों ने बिना कड़ी मेहनत कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम की है।  उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। 
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण की धीमी गति के लिए  बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विपक्ष को दोषी ठहराया है। दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र आए जिले के प्रभारी मंत्री ने रविवार को कहा कि अगर विपक्ष ने शुरुआत में अफवाह न फैलाई होती तो कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से पहले 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लग गया होता।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि  चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन के लोगों ने बिना कड़ी मेहनत कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम की है।  राज्य सरकार अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं तथा दो किलो चावल नि:शुल्क देगी। इससे 15 करोड़ जनसंख्या लोग लाभान्वित होंगे।

ठेला, खोमचा, रेहड़ी, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि कामगारों को एक माह के लिए एक हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। दुर्घटना में किसी श्रमिक की मृत्यु या दिव्यांग हो जाने पर दो लाख रुपये सुरक्षा बीमा कवर और पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं चलेगा कैंप कार्यालय

प्रभारी मंत्री से जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कैंप कार्यालय अपने आवास पर संचालित किए जाने और सीएमओ कार्यालय में न बैठने का सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। कहा कि ऐसी जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा है तो अब नियमित रूप से वे कार्यालय में बैठेंगे। वहीं से कार्यालय का संचालन होगा। कोतवाल द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार की शिकायत पर उन्होंने एसपी को मामले की जांच कार कार्रवाई के लिए कहा। कहा कि पत्रकारों को परेशान न किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें