फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 09 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। बरेली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका वर्ग में बरेली बनाम गोरखपुर के बीच मैच मुकाबला हुआ, जिसमें बरेली विजयी रहा। वहीं बालक वर्ग में बरेली बनाम गोरखपुर के बीच हुए मुकाबले में बरेली विजयी रहा। अंडर 19 वर्ष बालिका वर्ग में वाराणसी बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम विजेता रही। अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में सहारनपुर बनाम इलाहाबाद के बीच हुआ, जिसमें इलाहाबाद की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में आगरा बनाम बरेली के बीच हुआ, जिसमें बरेली की टीम जीती। टेबल टेनिस में अंडर 19 बालिका वर्ग में इलाहाबाद एवं सहारनपुर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जिसमें इलाहाबाद 3-0 से विजेता बनी। मेरठ और बरेली के बीच हुए मुकाबले में मेरठ 3-0 एवं मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच हुए मैच में मुरादाबाद 3-0 से विजेता रही। वहीं मिर्जापुर बनाम कानपुर के बीच हुए मुकाबले में 3-1 से मिर्जापुर विजेता रही। बालक वर्ग में इलाहाबाद और मिर्जापुर के बीच हुए मैच में इलाहाबाद 3-0 से जीता तथा कानपुर मेरठ के बीच हुए मुकाबले में कानपुर 3-0 से विजेता रही।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 18 मंडल एवं दो स्पोर्टस कालेज के कुल बालक तीन सौ तथा कुल बालिका 225 प्रतिभाग कर रहे हैं। निर्णायक मंडल में अजीत यादव, नितिन यादव, शुभम जायसवाल, अमित गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव, सुुशील शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह आदि रहे। मौके पर मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल, अधीक्षण अभियंता इं. आरके सिंह, इ. आरपी मल्ल, ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. एसके मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें