फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी: न्यायमूर्ति दिनेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए बार-बेंच के संबंधों को नया आयाम देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने कहा कि बार-बेंच का संबंध बना हुआ चाहिए। तभी सही मायने में कामकाज हो सकता है। बगैर बार एसोसिएशन के सहयोग के न्याय प्रक्रिया बाधित ही रहती है। इसलिए एक दूसरे का सहयोग जरूरी है। विशिष्ट अतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अधिवक्ता न्याय मंदिर का पुजारी होता है, जबकि न्यायाधीश परमेश्वर का रूप होता है। विशिष्ट अतिथि जय नारायण ने कहा कि अधिवक्ता व उसके परिवार के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार ने कोई योजना का लाभ नहीं दिया है। इसके लिए सीएम एवं पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर 10 लाख रुपये अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार को मेडिकल सुविधा दिलाने की मांग की जा रही है। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार जताया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। संचालन प्रदुम्न त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी खलीकुज्ज्मा, राहुल मिश्रा, सत्यजीत पाठक, पंकज श्रीवास्तव, सूरज मिश्रा, निवेदिता सिंह, शुभ्रा प्रकाश, भूपेश चौबे, मुरली धर शुक्ल, अमरनाथ मिश्र, प्रभाकर राम पाठक, रमेश राम पाठक, भोला सिंह यादव, बी सिंह, विनोद चौबे, राजबली चौबे, सुरेंद्र पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय, रमाकांत श्रीवास्तव, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, सत्यदेव पांडेय, पूनम सिंह, गीता गौर, धीरज पांडेय, रमेश देव पांडेय, गोविंद मिश्रा, आशीष पाठक, ज्ञानेंद्र शरण रॉय, सुशील चौबे आदि शामिल रहे।
अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 ने ली शपथ
सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल को विशिष्ट अतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। वहीं दूसरे विशिष्ट अतिथि यूपी बार काउंसिल के सह अध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर राजकुमार सिंह व यादवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे ज्वाला प्रसाद व परमानंद, महामंत्री चंद्रपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विकास शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासन सीताराम चौहान व संयुक्त मंत्री प्रकाशन कंचन सिन्हा, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ इंद्र कुमार सिंह, अरुण पांडेय, प्रद्युम्न त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह व दिनेश दत्त पाठक, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ मनोज कुमार, कमलेश पटेल, विवेक पांडेय, संतोष कुमार सिंह, सत्यनारायण गुप्ता व रमेश पाल को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अतिथियों को किया गया सम्मानित
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संजीव कुमार त्यागी, डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एल्डर कमेटी चेयरमैन केएन मिश्र एडवोकेट, निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं आचार्य संतोष धर द्विवेदी, आर्यन्स एकेडमी की शिक्षिकाओं नीलम त्रिपाठी एवं स्तुति मिश्रा के साथ ही स्कूल की छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला को शपथ ग्रहण कराते अ- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें