रॉबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सोनकप क्रिकेट मैच के प्रतिभागी को पुरस्कार देते भाजपा के पूर्व जिल
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में चल रहे सोनकप क्रिकेट टूर्नांमेंट में सोमवार को बलिया और जमशेदपुर के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए बलिया की टीम ने 58 रन से मैच जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 209 रन बनाए। ऋतुराज सिंह ने 36 बॉल पर 63 और अभय ने 20 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। जमशेदपुर की तरफ से आदित्य और फैसल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 18 ओवर में 151 रनों पर ढेर हो गई। राजशेखर ने सर्वाधिक 28 बॉल पर 29 रन बनाए, जबकि आकाश अग्निहोत्री ने 26 रन का योगदान दिया। बलिया के अमन वर्मा ने 4 और दीपक पांडेय ने 3 विकेट लिए। इस मैच के अंपायर निखिल सिंह, धनंजय त्रिपाठी और स्कोरर सुभाष सिंह, सत्यम कुमार रहे। कमेंट्री अमित और चंदन ने की। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी ऋतुराज को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने पुरस्कृत किया। आज का मैच डॉक्टर एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और सिंगरौली के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, विजय श्रीवास्तव, दुर्गा सिंह, सोनू राय, संतोष सिंह, अंबुज सिंह आदि शामिल रहे।