फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरिहवां ने बीएचयू वाराणसी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। बकरिहवा स्थित खेल मैदान में संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के बैनर तले चले दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की रात खेला गया। इसमें दादा चौराहा बकरिहवा ने बीएचयू वाराणसी की टीम को करारी शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में सिद्धिकला, दादा चौराहा बकरिहवा, बीएचयू (वाराणसी) आई क्लब अनपरा ने दमखम दिखाया। सेमीफाइनल में दादा चौराहा ने सिद्धिकला को, बीएचयू (वाराणसी) ने आई क्लब अनपरा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि गौरव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल में दादा चौराहा बकरिहवा ने बीएचयू (वाराणसी) को बेस्ट ऑफ फाइव मुकाबलों में 25-21, 25-20, 25-14 लगातार तीन सेटों से हराकर दादा चौराहा बकरिहवा ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट डिफेंसर-विकास कुमार, बेस्ट साटर-विकास चौबे, बेस्ट बूस्टर-शिवम शाही (बीएचयू वाराणसी)। विनर व रनर को ट्राफी व नगद पुरस्कार, सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जरहा श्रीराम बियार, ग्राम प्रधान पिंडारी धीरेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता दिवाकर चौबे, डॉ. राम प्रसाद गोड़, बृजेश सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल व संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों के साथ काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें