सांसद छोटेलाल खरवार के क्रिया कलापों से नाराज भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गौरव सिंह के नेतृत्व में शारदा मंदिर चौराहे पर भाजपा सांसद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आंदोलित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद छोटेलाल ओबरा नगर में कई बार आए, लेकिन इस दौरान न तो वे कार्यकर्ताओं से मिले, न ही आम जनता से मिलकर उनकी समस्या को सुनते हैं। सांसद के इस बरताव का खामियाजा कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ता है। गौरव ने आरोप लगाया कि 27 अगस्त को आने के दौरान सांसद खैरटिया गांव के सपा कार्यकर्ता के घर रात को रुक कर खाया-पीना किए, लेकिन किसी भी भाजपा कार्यकर्ता से मिलना जरूरी नहीं समझी। इनके द्वारा क्षेत्र में कोई विकास कार्य न करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि धूमिल हो रही। सांसद के इस कृत्य का विरोध करते हैं। इस मौके पर केएन सिंह, भानू प्रताप, विकास दूबे, अजीत सिंह, शिवशंकर गुप्ता, छोटू भारती, इकबाल, मनोज खरवार, संजय कुमार आदि लोग शामिल थे।