फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर बनाई अलग पूर्वाचल राज्य बनाने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर शनिवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में पूर्वांचल राज्य बनाए जाने के लिए आंदोलन करने की नई रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पूर्वांचल राज्य के गठन का प्रस्ताव विधानसभा में पास कर केंद्र सरकार को भेजे जाने की बात की और बताया कि उस पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है। इससे पूर्वांचल के नौ करोड़ लोगों का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों पर पूर्वांचल की गरीबी, भूखमरी, पलायन व उद्योग शून्यता की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर काकू सिंह, लक्ष्मी कांत शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, दीप नारायण पटेल, अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव ईश्वर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें