दुद्धी ब्लॉक के महुली स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे नाइट कैनवस क्रिकेट टूनामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में बभनी ने जमुई झारखंड और दूसरे मैच में पकरी ने रेणुकूट को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में झारखंड के जमुई की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में उतरी बभनी टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पांच ओवर में ही मैच नौ विकेट से जीत लिया।
बभनी टीम के शशि ने 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। दूसरा मैच इलेवन स्टार रेणुकूट और पकरी के बीच खेला गया। जिसमें रेणुकूट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया और पकरी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रण दिया।
बल्लेबाजी करने उतरी पकरी की टीम ने आठ ओवर में 94 रन बनाये। वहीं जवाबी पारी में इलेवन स्टार रेणुकूट की टीम आठ ओवर में मात्र 70 रन ही बना पाई। इस तरह यह मैच पकरी ने 24 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पकरी के खिलाड़ी अफरोज ने धुंआधार पारी खेलते हुए 20 बाॅल पर 31 रन बनाए और एक विकेट भी लिए। इन्हें पतरिहा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि बुंदेल चौबे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निर्णायक की भूमिका में सूरज कुमार और सोनू कुमार रहे। कमेंट्री बाक्स के संचालन का दायित्व ओंकार शुक्ला ने संभाला। इस मौके पर अमरेश कुमार, मनोज कुमार, प्रसेनजीत, शिवम कुमार, शनी कनौजिया, अंकित कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।