फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फूल और हर्बल गुलाल से बाबा विश्वनाथ का करेंगी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह की महिलाएं राजकीय फूल पलाश एवं उससे बने हर्बल गुलाल से रविवार को बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करेंगी। समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से पलाश के फूल का प्रयोग कर हर्बल गुलाल तैयार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ जागृति अवस्थी और डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर से समूह की महिलाओं को वाराणसी के लिए रवाना किया।
समूह की सदस्य सुरतिया देवी, सपना देवी, मुनिया देवी, कुमारी, संजू, चिंता देवी, प्रमिला कुमारी, राधिका देवी, पुष्पा, संगीता, मानर वादक संतोष कुमार और रामनरायन एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि के नेतृत्व में वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल से नौ मार्च को सुबह छह बजे काशी विश्वनाथ का अभिषेक करेंगी। जनपद के लिए यह पहला अवसर है, जब यहां की वनवासी महिलाएं काशी विश्वनाथ धाम पर जाकर अभिषेक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें