फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Jun 2022 03:30 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के बिल्ली गजराज नगर निवासी बीएससी की छात्रा कुमारी निधि (18) ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि परिजन भी छात्रा खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। 
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बिल्ली गजराज नगर निवासी बीएससी की छात्रा कुमारी निधि (18) ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन भी खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


निधि ओबरा पीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार देर रात सब कुछ ठीक था। निधि खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा भी खटखटाया लेकिन निधि का कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका में जब दरवाजा तोड़ा गया तो परिजनों के पैरों तल जमीन खिसक गई।

निधि दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर लटक गई थी। आननफानन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी चोपन ले जाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी के अनुसार सही तथ्यों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे और छात्रा के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें