दुद्धी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइननल में ओबरा के आयुष राय एंड पार्टनर ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। आयुष व उनके पार्टनर शुभम जायसवाल ने डाल्टेनगंज झारखंड के खिलाड़ी बबलू एंड पार्टनर को मात्र 15 मिनट में लगातार दो सेटों 21-5, 21-5 से हराया।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को पांच मैच हुए। पहला मैच दुद्धी के कृष्ण मुरारी एंड पार्टनर व कमेटी के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल एंड पार्टनर के बीच खेला गया। कृष्ण मुरारी एंड पार्टनर ने जीत हासिल किया। दूसरा मैच हर्षित एंड पार्टनर ओबरा व डाल्टेनगंज झारखंड के जितेंद्र एंड पार्टनर के बीच हुआ। इसमें हर्षित एंड पार्टनर ने मैच जीता। तीसरा मैच आयुष राय एंड पार्टनर ओबरा और दुद्धी के आकाश जायसवाल एंड पार्टनर के बीच हुआ जिसमें आयुषराज एंड पार्टनर ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में बबलू झारखंड को हरा फाइनल खेलने के हकदार हुए। प्रतियोगिता का चौथा मैच दुद्धी के कृष्ण मुरारी एंड पार्टनर और नीरज एंड पार्टनर के बीच हुआ। इसमें कृष्ण मुरारी ने जीत हासिल की। निर्णायक सलीम खां रहे। कमेंट्री व संचालन मु. शमीम अंसारी ने किया। यहां जगदीश यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, कुलभूषण पांडेय, अय्यूब खान, अमरनाथ जायसवाल, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।