फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ से मिट्टी व जल भेजा अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शक्तिपीठ के रूप में ख्यातिलब्ध ज्वालामुखी मंदिर के तीर्थ पुरोहितों व रामभक्तों द्वारा शक्तिपीठ का पावन रज (मिट्टी) व प्राकृतिक झरने का जल राम मंदिर अयोध्या धाम भेजा। इस मौके पर मौजूद लोग मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित दिखे और जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन

मंदिर की मिट्टी व झरने का जल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख (धर्म प्रसार विभाग) नरसिंह त्रिपाठी को सौंपा गया। नरसिंह राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से ही धर्म कार्यों में जुड़े हैं। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड शक्तिनगर के साथ ज्वालामुखी मंदिर के पुरोहित समाज जुड़ा रहा। अयोध्या से चलकर पादुका पूजन यात्रा ज्वालामुखी मंदिर पर समाप्त हुई थी। उनका कहना था कि लंबे संघर्ष के बाद हिंदुओं के आस्था का केंद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण होने से हिंदू समाज में हर्ष है। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका पद्ममा श्रीवास्तव द्वारा मां ज्वालामुखी देवी का स्मृति चिह्न दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें