अनपरा क्षेत्र के परासी में स्कूल चलो अभियान में शामिल लोग।स्रोत स्वयं
ओबरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई। रैली ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड, डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर समाप्त हुई।
रैली का संयोजन बीईओ लोकेश मिश्रा ने किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटिया, कोठा टोला,प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बीएसए ने उपस्थित जन समुदाय से अपने 6 से 14 वर्ष वर्ग के बच्चों का नजदीकी विद्यालयों में नामांकन कराने का अनुरोध किया।
विद्यालय में शासन की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर ने मदर ओरिएंटेशन, इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय परासी में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि विकास बैस (बंसी) व शिवप्रकाश ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर वार्ड में नई बस्ती से होते हुए पश्चिमी परासी तक निकाली गई।