चुर्क रेलवे स्टेशन के समीप बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं का शपथ लेती महिलाएं।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चुर्क रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को प्रशासन की तरफ से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चियों ने स्कूल जाने का संकल्प भी लिया। सार्वजनिक भवनों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का स्टीकर चस्पा किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के निर्देशन में महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत चयनित महिला वालेंटियर्स ने रैली निकाला। वन स्टाप सेंटर योजना 181, महिला हेल्प लाइन 1090 आदि की जानकारी दी गई।