दुद्धी। मोहर्रम का चालिसवां व चेहल्लुम पर्व पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। जुलूस आदि का आयोजन किसी भी दशा में कहीं नहीं किया जाएगा। यह निर्देश एसडीएम रमेश कुमार ने दिया। बुधवार को त्योहार के मद्देनजर एसडीएम की अध्यक्षता में उनके चेंबर में दोनों समुदाय के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सीओ रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। एसडीएम ने अपील किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुस्लिम त्योहार पर किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं करेंगे। मुस्लिम बंधुओं ने अफसरों को इसका भरोसा दिलाया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि चेहल्लुम का त्योहार अपने घरों में ही रीति रिवाज के साथ मनाएं। बैठक में जुबैर आलम, सदर मोहम्मद शमीम अंसारी, फतेह मोहम्मद खान, सुरेंद्र अग्रहरि जोखन आदि मौजूद रहे।