स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार की शाम वनिता मंडल ओबरा के सौजन्य से शरद मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. संजय तिवारी तथा वनिता मंडल की अध्यक्ष पूनम तिवारी ने फीता काटकर किया।
बाद में गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वनिता मंडल की सचिव अभिलाषा यादव ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि तथा अन्य लोगों ने मेले में लगे छोला-भटूरा, पावभाजी, बर्गर, चाउमीन, मिष्ठान, चाट, गोलगप्पा, आइसक्रीम, इमरती, डोसा सहित विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों के खेलने के लिए छोटे छोटे गेम का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, जीएम प्रशासन एचपी सिंह, डीके मिश्रा, दूधनाथ, एमके सचान, आरके सिंह, आरपी सक्सेना, राजकुमार, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एसआर जीलोवा, एसपी यादव आदि रहे।