फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काव्य संध्या में कुमार विश्वास की कविताओं पर झूम उठे श्रोता

विज्ञापन
एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ.आंबेडकर स्टेडियम में काव्य पाठ करते कवि कुमार विश्वास। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल के डॉक्टर आंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को एक भव्य एवं काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उनके साथ कवि तेज नारायण बैचेन और साक्षी तिवारी ने भी अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रात आठ बजे हुआ और यह रात 10.30 बजे तक चला। इस दौरान एनटीपीसी एवं अन्य आसपास के विशिष्ट व्यक्तियों सहित लगभग पांच हजार श्रोता एवं दर्शक
विज्ञापन

उपस्थित रहे। काव्य पाठ कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों ने कवियों के काव्य पाठ का आनंद लिया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को हिंदी साहित्य और काव्य की महत्ता से अवगत कराया और उनके बीच एक सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया।
इस मौके पर परियोजना प्रमुख विंध्याचल संजीब कुमार साहा, सांसद सिंगरौली/सीधी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें