फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जरहा में अजीर नदी पर बनेगा चेकडैम, क्षेत्रवासियों में हर्ष

विज्ञापन
बीजपुर जरहा गांव से होकर गुजरती अजीर नदी।संवाद
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के जरहा गांव स्थित अजीर नदी पर चेकडैम निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित अजीरेश्वर धाम सरोवर तट के पास बनने वाले इस चेकडैम से इलाके की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड के प्रयास से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि डीएम को पांच विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से एक कार्य को स्वीकृति मिल गई है। चेकडैम निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। चेकडैम बनने से अजीरेश्वर धाम का सरोवर तट और अधिक आकर्षक होगा। साथ ही गर्मी के मौसम में नदी के सूखने से पशु-पक्षियों और जंगली जानवरों को होने वाली पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी। चेकडैम बनने के बाद उन्हें पानी की बेहतर उपलब्धता हो सकेगी, जिससे वे गांवों की ओर रुख करने को मजबूर नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें