फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आकर्षक सजावट ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार की रात नगर के थनहवा तालाब पर देव दीपावली मनाई गई। लेजर लाइट शो, गंगा आरती और नौका विहार भी हुआ। इस दौरान घाट की आकर्षक सजावट ने मोह लिया।
विज्ञापन

चारों तरफ दीपमाला से तालाब के घाट प्रदीप्त हो रहे थे। कार्यक्रम का प्रारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने किया। वाराणसी से आए हुए बटुकों ने गंगा आरती की। हर-हर गंगे, हर हर महादेव... का उद्घोष किया गया। । अतिथियों का स्वागत नवयुवक रोशनी टीम की तरफ से किया गया। संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर अक्षैबर मिश्रा, अमन, रितिक, रोहित मिश्रा, कमल कुमार, धीरज, अभी, अंकित, आकाश, शिवम कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, कस्बा चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें