फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी एनओसी लगाकर 2 अस्पतालों के नवीनीकरण कराने का प्रयास, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दो अस्पताल संचालकों की तरफ से फर्जी एनओसी के जरिये नवीनीकरण कराए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर विभाग से एनओसी प्राप्त कर तत्काल उपलब्ध कराने और दोबारा इस तरह की गड़बड़ी किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले 70 अस्पताल, क्लीनिक और पैथालॉजी केंद्र संचालकों की बैठक बुलाई गई थी। बार-बार निर्देश के बाद भी नवीनीकरण प्रक्रिया जल्द पूरी न करने पर पंजीयन रद्द करने की चेतावनी दी गई थी। इस बीच जिन लोगों ने नवीनीकरण के लिए एनओसी प्रस्तुत किया गया था। उनकी जांच की गई तो पता चला कि मुख्यालय क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के साथ ही दो अस्पतालों ने फर्जी एनओसी लगा रखी है। तत्काल उन्हें नोटिस जारी करते हुए जहां चेतावनी जारी की गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस यादव ने बताया कि दो अस्पतालों की एनओसी फर्जी पाई गई थी। इसमें एक ने विभाग से एनओसी प्राप्त कर प्रस्तुत कर दिया है। अभी मुख्यालय क्षेत्र स्थित अस्पताल की एनओसी नहीं मिली है। जल्द उसे उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी की गई है। 30 अप्रैल तक एनओसी नहीं मिली तो संबंधित अस्पताल का पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि दो दिन पूर्व हुई बैठक में इसके लिए सभी अस्पताल-पैथालॉजी केंद्रों को कड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें