कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त वाम दल के पदाधिकारी। संवाद
सोनभद्र। संयुक्त वामदलों के बैनर तले बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मजदूरों पर हो रहे कथित दमन के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
भाकपा, माकपा और माले के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोएडा समेत देशभर में मजदूरों के आंदोलन को दबाने के लिए लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और फर्जी मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने 8 घंटे कार्यदिवस लागू करने और अतिरिक्त काम के लिए दोगुना ओवरटाइम भुगतान की मांग उठाई। भाकपा जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को दबाना सरकार के श्रमिक विरोधी रवैये को दर्शाता है। वहीं माकपा जिला मंत्री नंद लाल आर्या ने मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इस मौके पर नंदलाल आर्य, सुरेश कोल, प्रेमनाथ,पुरुसोत्तम,लल्लन राम, विसम्बर सिंह समेत वामदल नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।