फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करने पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज मेें बुधवार की रात मोबाइल से बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने धारदार हथियार से पत्नी को घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही घायल विवाहिता को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

चोपन का रहने वाला एक युवक सपरिवार राबर्ट्सगंज नगर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे दंपती मेें मोबाइल से बात करने को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इससे नाराज होकर युवक ने किसी धारदार हथियार से पत्नी के हाथ समेत शरीर पर कईयों जगहों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। कुछ ही देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी पति को हिरासत मेें लेते हुए घायल विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंची। रात में ही घटना की सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। बृहस्पतिवार कोतवाली में घायल विवाहिता और आरोपी पति के घरवालों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही थी। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तरफ से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें