फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया गांव में सोमवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मनबढ़ों ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुन ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए। जिला अस्पताल में घायल जय सिंह (35) का उपचार हुआ। घायल ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे तकिया गांव में विवादित भूमि पर जोतकोड़ करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें प्रथम पक्ष से जय सिंह के सिर, गर्दन समेत अन्य जगहों पर चोंट लगने से गिर पड़ा। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़ पड़ें। यह देख दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल को उसके घरवाले लेकर कोतवाली पहुंचे और पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। घायल का आरोप है कि विपक्षीगणों ने कुल्हाड़ी से घायल किया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सुकृत चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल राय घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी लेने के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल जय सिंह की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें