चोपन। गैंगेस्टर के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। शनिवार को चोपन थाना क्षेत्र में फोर्स के साथ नायब तहसीलदार ने चेयरमैन इम्तियाज हत्याकांड के तीन हत्यारोपियों चल-अचल संपती को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कप मच गया है।
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार ने चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद हत्याकांड में मुख्य षडयंत्रकारी रिकूं भारद्वाज उर्फ चन्द्र प्रकाश निवासी गौरव नगर के मकान और सूरज पासवान निवासी प्रीतनगर के मकान सहीत एक टवेरा गाड़ी, दो मोटर साईकिल व धरमेन्द्र कश्यप के बर्दिया स्तित खदान को कुर्क की कार्यवाही करते हुए उक्त तीनों अभियुक्तों की सम्पत्ति को सील कर दिया गया। कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुनील कुमार, चोपन थाना प्रभारी नवीन कुमार तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा, कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव के नेतृत्व में हमराहियों संग कुर्क की मुनादी कराई गई।