केंद्र सरकार की तरफ से 500 और 1000 रुपए के नोटों का बाजार में प्रचलन बंद किए जाने के बाद लोग नए नोटों की बैंक से निकासी आैर पुराने नोट जमा करने के लिए दिनभर परेशान हो रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार बैंकों में लंबी कतार के बाद सोमवार को अवकाश के चलते बैंक बंद रहे। इससे बैंक कर्मियों को तो राहत मिली लेकिन लोग धन निकालने के लिए दिनभर परेश्ाान होते रहे। बंदी के कारण एटीएम से धन निकालने के लिए लोगों की भीड़ आटोमेटिक टेलर मशीन के पास लगी रही। लेकिन हालात सुधरे नहीं सुधर रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे के पहले ही ज्यादातर एटीएम के पैसे खत्म हो गए। महज एसबीआई के एटीएम से ही निकासी हो सकी। शाम तक लोगों की लंबी कतार लगी रही। हाल यह है कि दिन के चार घंटे एटीएम के बाहर अपनी बारी के इंतजार में कट जा रहें। इससे काम प्रभावित हो रहा है।
जिले में सोमवार को बंदी के दिन भी एटीएम से सिर्फ धन निकासी के लिए भी भारी भीड़ जमा रही। गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश के चलते सोमवार को सभी बैंकों में बंदी रही। इससे चार दिन से लगातार बैंकिंग कार्य कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को तो काफी हद तक राहत मिली, लेकिन धन निकासी करने वालों की बेचैनी खत्म नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि सोमवार की सुबह से ही एटीएम पर धन निकासी के लिए लोग पहुंचने लगे। 10 बजे तक लोगों की लंबी कतार लग गई। निकासी के लिए लंबी कतार होने के चलते लगभग सभी एटीएम मेें दोपहर 12 बजे के पहले ही पैसे खत्म हो गए थे। सिर्फ राबर्ट्सगंज के स्टेट बैंक के बाहर एटीएम से रुपये निकालने के लिए भारी भीड़ रही। लोग कतार में खड़े रहे।