जिले मेें दिनोंदिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। यह पुलिस के लिए सिर दर्द बनने लगा है। दो दिन पूर्व जालसाजों ने राबर्ट्सगंज के एक सब्जी विक्रेता को झांसा देकर उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। शनिवार को इसकी लिखित शिकायत पीड़ित प्रकाश सोनकर ने सदर कोतवाली पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर से रुपये निकलने के संबंध में पूछताछ की।
राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल निवासी प्रकाश सोनकर फूटपाथ पर सब्जी की दूकान लगाकर जीवकोपार्जन करता है। प्रकाश के मुताबिक उसने आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया है। गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन कर बोला कि आप का एटीएम कार्ड बंद होने वाला है।
पुन: एटीएम को चालू करने के लिए मैं आपको मैसेजे भेज रहा हूं, इसका जवाब दीजिए। जालसाज की चंगुल में आकर प्रकाश ने उसे एटीएम का नंबर समेत अन्य जानकारी दी। शुक्रवार को प्रकाश को पता चला कि उसके खाते से करीब एक लाख सात हजार रुपये निकल गया है। तहरीर मिलते ही सदर कोतवाल जांच में जुट गए।