फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 173154 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
दुद्धी में प्रदर्शनी में लकड़ी के बने सामान की खरीदारी करते प्रभारी मंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती महिला किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और विधायक हरिराम चेरो ने बाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक चेरो ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनरल वीके सिंह, अनुप्रिया पटेल व मनोज तिवारी ने वादा किया था कि सरकार आने पर दुद्धी को जिला बनाया जाएगा लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका। इस पर प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार में देश सशक्त हुआ है। सरकार कई योजनाएं किसानों के हित में चला रही है। कृषि कानून भी किसानों के उत्थान के लिए है। सभा में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, डीएम एस राजलिंगम, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, बीएसए गोरखनाथ पटेल, सीएमओ डा. एसके उपाध्याय, एसडीएम रमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, बीडीओ रमाकांत सिंह, सीओ राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह आदि रहे।
बॉस से बने ट्रे कप सेट व शहद मंत्री ने खरीदा
दुद्धी। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने मटका सिल्क को तैयार की विधि, मछली उत्पादन व मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी ली। रामपति देवी से उन्होंने बांस से बने कप, ट्रे, गिलास व बास्केट का एक सेट एक हजार रुपये में खरीद कर प्रोत्साहित किया। वहीं पांच सौ रुपये देकर एक लीटर शहद लिया। कटौली में संचालित मृत्तिका प्रोड्यूसर कंपनी के फार्म मशीनरी बैंक का भी जायजा लिया। निदेशक ने प्रदर्शनी के बारे में बताया।
विज्ञापन

तीन किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी
सोनभद्र। दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि जिले के एक लाख 73 हजार 154 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई। इस योजना के तहत जिले में कुल दो लाख नौ हजार किसान पंजीकृत हैं। प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री किसान उपहार योजना के तहत मंडल स्तर पर लकी ड्रा में निकाले गए तीन किसान लाभार्थी सुषमा देवी शाहपुर, गोपाल गुप्ता मल्देवा, श्याममुरारी दरनखाड़ बभनी को मंडी में सामान लाने के लिए ट्रैक्टर का चाबी भेंट की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें