फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओड़हथा की सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने घोरावल परियोजना के ओड़हथा के सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश की सेवा समाप्त कर दी है। लंबें समय से अनुुपस्थित रहने और विभागीय अधिकारियों की ओर से कई बार भेजी गई नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में बाल विकास परियोजना अधिकारी घोरावल द्वारा सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश के अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन मिथिलेश देवी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। उनके द्वारा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मिथिलेश को अप्रैल 2017 से लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया। बावजूद इसके लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इतना ही नहीं केंद्र पर कार्य करने के लिए उपस्थित भी नहीं हुईं। ऐसी स्थिति में सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
डीपीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार अनुपस्थित रहने और भेजी गई विभिन्न नोटिस का जवाब न देने के कारण मिथिलेश की मानदेय आधारित सेवा समाप्त कर दी गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ताओं को आगे भी चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें