फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की चारो विधानसभा सीट के लिए नाम वापसी के बाद मैदान में 51 प्रत्याशी बचे हैं।

Mon, 20 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद की चारो विधानसभा सीट के लिए नाम वापसी के बाद मैदान में 51 प्रत्याशी बचे हैं। इसी के साथ ही प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया।  जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद विधानसभा घोरावल में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी प्रकार से सभा राबर्ट्सगंज में 19 उम्मीदवार, ओबरा (अजजा) में 11 और विधानसभा दुद्धी (अजजा) से 08 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का भी आवंटन कर दिया है।
भाजपा के उम्मीदवार अनिल मौर्य को कमल, बसपा की उम्मीदवार बीना सिंह को हाथी, सपा के रमेश चंद्र दूबे को साईकिल, राष्ट्रीय लोकदल के राजेन्द्र प्रसाद को हैंडपंप, जनवादी पार्टी (सो.) के गंगेश्वर सिंह चौहान को आरी, बहुजन मुक्ति पार्टी के घनश्याम को चारपाई, भारतीय सुभाष सेना के जितेंद्र को वैक्यूम क्लीनर, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ  इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट लिबरेशन) के रामप्रवेश को बैटरी टार्च, निर्दलीय प्रत्याशी अम्बिकेश को ट्रैक्टर चलाता किसान, कैलाश नाथ को आलमारी, धीरेंद्र कुमार उर्फ  धीरज चौबे को एयरकंडीशनर, बाबा को आटो रिक्शा और ई. विनय सिंह मौर्य को कीप का चिह्न मिला है।
विज्ञापन

    इसी प्रकार विधानसभा राबर्ट्सगंज के उम्मीदवारों के लिए समाजवादी पार्टी से अविनाश कुशवाहा को साइकिल, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ  इंडिया के काली प्रसाद धांगर को बाली और हंसिया, भारतीय जनता पार्टी के भूपेश चौबे को कमल, राष्ट्रीय लोक दल के चौधरी यशवंत पटेल को हैंडपंप, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राहुल सिंह यादव को घड़ी, बहुजन समाज पार्टी के सुनील सिंह यादव को हाथी, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के कैलाश प्रजापति को आरी, भारतीय सुभाष सेना के बिंदु कुमार को वैक्यूम क्लीनर, आजाद मजदूर किसान पार्टी के एमसो राजन को सिलाई मशीन, जन अधिकार पार्टी के राम श्रृंगार को डोली, अपना दल के संतोष सिंह पटेल को कैंची, निर्दलीय उम्मीदवार मो. अयूब खां को बल्ला, चंद्र कुमार को आलमारी, तमेश्वर को आटो रिक्शा, नवनीत कुमार सिंह को सीटी, प्रभाशंकर लाल श्रीवास्तव को प्रेशर कुकर, प्रभु दयाल को अंगूर, रमेशदेव पांडेय को ट्रैक्टर चलाता किसान,  समृद्धि कुशवाहा को मेज , चुनाव निशान आवंटित किया गया है।
    इसी प्रकार से विधानसभा ओबरा (अजजा) से कम्यूनिस्ट पार्टी आफ  इंडिया से बहादुर राम पनिका को बाल व हंसिया, समाजवादी पार्टी के रवि गौंड़ को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी के बीरेंद्र प्रताप सिंह को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के संजीव कुमार को कमल, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल) के कृपा शंकर को चारपाई, हमारा आम दल के जगदीश बैगा को खाने से भरी थाली, निर्दलीय उम्मीदवार इंद्र शाह को कांच का गिलास, ओम प्रकाश को आलमारी, जॉय डैनियल वानी को एयर कंडीशनर, राम सूरत को आटो रिक्शा और सुभाष खरवार को बाल्टी का चुनाव निशान आवंटित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से दुद्धी (अजजा) के इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह को हाथ का पंजा, बहुजन समाज पार्टी के विजय सिंह गौंड़ को हाथी, राष्ट्रीय लोक दल के शिव कुमार खरवार को हैंडपंप, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता के अमर सिंह को टेनिस बल्ला व गेंद, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अशर्फी को आरी, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ  इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट लिबरेशन) के विगन राम को बैटरी टार्च, अपना दल (सोने लाल) के हरी राम को कप- प्लेट तथा निर्दलीय उम्मीदवार प्रतोष कुमार को आटो रिक्शा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें