फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहने वालों का करें चालानः एएसपी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आदर्श कोतवाली का निरीक्षण करते एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बुधवार को एएसपी ओपी सिंह ने राबट्र्सगंज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को प्रवेश द्वार पर ही आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग, मास्क चेक कर ही अंदर आने देने का फरमान जारी किया। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कहीं। फेस मास्क न पहनने वालों का चालान काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पूरे जिले में बेचैनी की स्थिति बनाए हुए है। अग्रिम मोर्चे पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के लोग भी कोराना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए अब हर जगह सतर्कता पर बल दिया जा रही है। इसी कड़ी में एएएसपी ओपी सिंह ने बुधवार को कोतवाली में पुलिसकर्मियों को बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही थाने में फरियाद के लिए आने वाले लोगों को सजग रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित दरोगा, सिपाही अपने अपने हल्के में भ्रमण कर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की निगरानी बनाए रखें। गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर एसएचओ को रिपोर्ट करें। एसएचओ उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने मातहतों को अपराधिक प्रवृत्ति केलोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अंजनी कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें