फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने सदर कोतवाली का किया निरीक्षण, रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एएसपी ओपी सिंह ने बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने कार्यालय, बैरक, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कहा कि अपराधियों और उन्हें सरंक्षण देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। रात में गश्त बढ़ाने के साथ ही जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखें। अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान कोतवाल अंजनी कुमार राय, सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा, नागेंद्र राय, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें