फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आवेदकों से पूछा - किसी ने पैसा तो नहीं मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा शनिवार को अचानक सोनभद्र परिवहन कार्यालय पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद आवेदकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। विभिन्न पटलों, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। आरटीओ प्रवर्तन ने कार्यालय में मौजूद कुछ व्यक्तियों से उनके कार्यालय आने का कारण पूछा। इस दाैरान आवेदकों से पूछा कि किसी ने काम के लिए पैसा तो नहीं लिया। इसपर आवेदकों ने कहा कि नहीं लिया। साथ ही उनके पास उपलब्ध आवेदन पत्र और पहचान पत्रों की जांच की।
विज्ञापन

पूछताछ में सभी व्यक्ति वास्तविक आवेदक पाए गए। निरीक्षण के दाैरान किसी भी पटल पर कार्य का विवरण अंकित नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पटल पर प्रभारी का नाम और उनकी जिम्मेदारी का पूरा ब्योरा स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए।
उन्होंने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी परीक्षण किया। दो कैमरे खराब होने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। लाइसेंस कार्य के लिए तैनात निजी कर्मचारियों की व्यवस्था भी जांची गई। उनके पास परिचय पत्र, वर्दी और कार्य रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी की ओर से कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी नहीं किया गया है। इस पर आरटीओ प्रवर्तन ने संबंधित कंपनी को सभी निजी कर्मचारियों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करने को कहा। स्पष्ट किया कि कार्यालय में कार्यरत सभी निजी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से धारण करें। इस दौरान पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें