फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार के नए अवसर और उत्पादों की ब्रॉडिंग का मिलेगा मौका : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को राजकीय आईटीआई दुद्धी में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने पीएम मोदी का संदेश सुना। महाराष्ट्र के वर्धा में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देख रहे विद्यार्थियों और लाभार्थियों को पीएम ने अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इसमें सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया। पीएम का संदेश सुनकर विद्यार्थी उत्साहित दिखे। मुख्य अतिथि जलशक्ति एवं सिचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उन्हें रोजगार करने के लिए सरल प्रक्रिया के माध्यम से तीन लाख रुपये तक ऋण की सुविधा उपलब्ध होगी। 15 हजार रुपये तक के टूल किट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग होगी और व्यापार के साधन उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों को रोजगार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री के योजना से आच्छादित कुल 25 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कादल गांव निवासी सुरेंद्र कुमार को बढ़ई व्यवसाय के लिए एक लाख रुपये के ऋण का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की नव निर्मित आधुनिक कार्यशाला व अध्ययन कक्ष का लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य रवींद्र पटेल ने आभार जताया। कार्यक्रम में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ शेषनाथ चौहान, उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें