फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.30 तक ड्यूटी पर पहंुच जाएं

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
  शार्ट सर्किट से लगी आग  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य महकमा जागा। मंगलवार को सीएमओ ने अस्पताल का जायजा लिया तो जगह जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। सभी को सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल हर हाल में पहुंचने का निर्देश दिया। वह अमर उजाला में प्रकाशित वार्डों में भरा पानी और भोजन में मेन्न्यु का ध्यान नहीं शीर्षक से प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन



सीएमओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने वार्डों में बारिश के भरे पानी के बारे में सीएमएस से पूछताछ की। पानी न आएं इस बारे में विचार विमर्श किया। साफ-सफाई न होने पर सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि हरहाल में आठ बजे के पूर्व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई हो जानी चाहिए।


पोषण पुर्नवास केंद्र में जाकर यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज के लिए भर्ती कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे मेंजानकारी हासिल की। कम बच्चे होने पर नाराजगी जाहिर की। ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण कक्ष का भी जायजा लिया। बताया कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिफार्म और नेम प्लेट पहन कर साढ़े आठ बजे तक ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन



साढ़े नौ बजे तक डॉक्टरों को राउंड कर ओपीडी में बैठना है। ऐसा न करने वाले डॉक्टरों को गैरहाजिर कर दिया जाएगा। कहा कि वार्डों मेें पानी न घुसे इसके लिए सीएमएस डॉ. गणेश प्रसाद को नाली का निर्माण कराने का निर्देश दे दिया गया हैै।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें