फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मनबढ़ युवक ने घर के बाहर पिकअप में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। रेणुसागर चौकी अंतर्गत नगर पंचायत के समीप घर के सामने खड़ी पिकअप में मनबढ़ युवक ने आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंचे वाहन स्वामी के साथ आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने रेणुसागर चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। यह सारी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश तिवारी ने बताया कि रविवार की देर रात रोज की तरह काम खत्म कर वह आवास के सामने अपनी पिकअप खड़ी कर सोने चले गए। भोर में करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ले का एक मनबढ़ युवक ने पिकअप का शीशा पत्थर से तोड़कर और उसमें मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मोहल्ले की दो महिलाओं ने यह देखकर आवाज लगाना शुरू किया तो युवक ने उनके घरों में बाहर से कुंडी मार दी, ताकि कोई बाहर न आ सके। महिलाओं की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। मोहल्ले मे लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो उसमें युवक की सारी करतूत सामने आई। इस संबंध में रेणुसागर पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है। फिलहाल युवक अपने घर से फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें