सोनभद्र। निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही पुन: निकायों में जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायतों में संभव दिवस पर आई समस्याओं का निस्तारण किया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में पेयजल, सफाई, पथप्रकाश से संबंधित कुल चार मामले आए। सभी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने निर्देशित किया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क गुरमा में दो, नगर पंचायत चोपन में दो, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत दुद्धी में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो मामले आए, जिसका मौके पर निस्तारण किया गया। इस तरह से सभी निकायों में कुल 15 मामले निस्तारित किए गए। संभव दिवस के नोडल अधिकारी/ ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।