फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्टेशन पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करें

विज्ञापन
सोनभद्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार। स्रोत रेल विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने शुक्रवार को चुनार-चोपन रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सक्तेशगढ़, लूसा, सोनभद्र, चुर्क, अगोरी खास एवं चुनार रेलवे स्टेशनों का अवलोकन किया। इस दौरान लूसा–खैराही रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। रेल अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज मंडल के अंतर्गत सोनभद्र एवं चुनार सहित 14 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसरों, प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं यात्रियों को बेहतर सूचना सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरा सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत समेत अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें