फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाजपा विधायक पर लगे दुष्कर्म मामले में बहस पूरी, फैसला 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 12 दिसंबर की तिथि तय की है। संभावित फैसले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। विधायक खेमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

रामदुलार गोंड पर करीब आठ साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की थी। तब रामदुलार गोंड विधायक नहीं थे। पाॅक्सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था। उनके विधायक चुने जाने के बाद पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई। इस कोर्ट में भी बहस नवंबर में ही पूरी कर ली गई थी, मगर बाद में पीठासीन अधिकारी के तबादले के चलते फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तिथियों के बाद शुक्रवार को बहस पूरी हुई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाने के लिए 12 दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें