फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 55 लोगों को पक्का घर जल्द, किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय क्षेत्र के 55 लाभार्थियों के आवास का शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि रहीं चेयरमैन रूबी प्रसाद ने पूजन कर निर्माण की शुरुआत कराई। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द ही पक्का छत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नगरीय आवास योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 55 लाभार्थियों का भूमि पूजन नगर पालिका क्षेत्र में किया गया है। हर पात्र व्यक्ति का पक्का मकान बनवाना भाजपा सरकार का संकल्प है। डूडा अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के 1625 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। इस मौके पर डूडा के अभियंता मेनहाज ह्यूमर, डीसी अरबाज, मिशन मैनेजर बृजेश पटेल, रवि सिंह, अनुराग सिंह, चंद्रमणी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें