फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचने काे रहें जागरुक

Wed, 15 Apr 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंको पावर (अनपरा सी) परियोजना में अग्निशमन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मियों को जागरूक किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी कूंड ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ ही कर्मियों से आग से सुरक्षा को लेकर सदैव सजग रहने का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक फायर, सुनील कुमार भारद्वाज ने जरूरी जानकारियां दी।  इस दौरान लैंको अग्निशमन दल की ओर से हैरतंगेज करतब भी दिखाए गए।
विज्ञापन

आसमान में पानी के बौछार से तिरंगे और इंद्रधनुष का निर्माण मनोहारी रहा।  इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके दास, महाप्रबंधक ओपी होटा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रबंधक सुरक्षा आरएन मिश्रा ने किया। इसी तरह बुधवार की दोपहर सुभाष पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों-विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन और जरूरी एहतियातों की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधक सुभाष यादव, प्रधानाचार्य ऊषा यादव, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें