फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीरंदाजी में सोनभद्र, बागपत और मुजफ्फरनगर के धनुर्धर सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा - फोटो : बोर्ड बैठक के दौरान मंचासीन सभापति महापौर व नगर आयुक्त। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यालय क्षेत्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को सोनभद्र, बागपत और मुजफ्फरनगर के धनुर्धरों ने सटीक निशाना लगाया।
विज्ञापन

यहां के प्रतिभागियों ने सीनियर-जूनियर दोनों वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
सुबह आठ बजे तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामसकल, उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव, एडवोकेट कामता यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

इसमें 30 से अधिक जिलों के धनुर्धरों ने प्रतिभाग किया। इंडियन राउंड के सब जूनियर बालक वर्ग में सोनभद्र के प्रियांशु कुमार ने 688 अंक पाकर प्रथम और मुजफ्फरनगर के मनीष कुमार ने 686 अंक पाकर दूसरा स्थान अर्जित किया गया।
बालिका वर्ग में बागपत की ज्योति और निधि ने 678-678 अंक लेकर प्रथम, बागपत की विदेशी तोमर 672 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।

रॉबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा- फोटो : बोर्ड बैठक के दौरान मंचासीन सभापति महापौर व नगर आयुक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें