फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देश के लिए मेडल जीतना चाहती थी आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उरमौरा स्थित डायट परिसर में कार चलाना सीख रही शिक्षिका के वाहन की चपेट में आने से जान गंवाने वाली आराधना हैमर थ्रो की होनहार खिलाड़ी थी। हाल ही में वह पुरी में हुई नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटी थी। उसे जल्द ही नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने था। आराधना का सपना था कि वह देश के लिए मेडल जीते। इसके लिए वह जी जान लगाकर अभ्यास में जुटी थी, लेकिन हादसे ने उसके साथ सपनों का भी अंत कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मूल रूप से घोरावल कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेश पटेल की बेटी आराधना नगर के प्रकाश जीनियर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। वह खो-खो व हैमर थ्रो की अच्छी खिलाड़ी भी थी। जून में ओडिशा के पुरी में हुई नेशनल चैंपियनशिप में उसने तीसरा स्थान पाया था। इसके बाद इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए वह तैयारी में जुटी थी। इसके लिए वह अपने स्कूल की ही ज्ञानवी के साथ उरमौरा परिसर में अभ्यास के लिए जाती थी। बृहस्पतिवार को वहां ड्राइविंग सीख रही शिक्षिका की कार की चपेट में आने से दोनों छात्राएं घायल हुई थीं, जिसमें आराधना की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। दो भाई-बहन में आराधना बड़ी थी। भाई छोटा है। पिता मुंबई में प्राइवेट जॉब करते हैं। वह अपनी मां व भाई के हर्षनगर में रहकर पढ़ती थी। छात्रा की मौत के शोक में शुक्रवार को स्कूल में शोकसभा कर अवकाश कर दिया गया। विद्यालय के सीईओ संतोष पांडेय ने बताया कि आराधना खेल क्षेत्र में आगे जाना चाहती थी। वह काफी होनहार थी। उसका लक्ष्य देश के लिए मेडल जीतना था। इसके लिए वह प्रयास में भी लगी थी।
छात्रा की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर कार चालक अज्ञात महिला के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। -सत्येंद्र राय, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें