मातृभूमि योजना के तहत अटल मुक्त शिक्षा साथी योजना में अटल शिक्षक और अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश को जिला पंचायत ने फर्जी और कूटरचित बताया है। जिला पंचायत ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी आदेश पर विश्वास न करें और न ही नियुक्ति के नाम पर किसी को धनराशि या व्यक्तिगत दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि 26 नवंबर को दूरभाष के माध्यम से जानकारी मिली थी कि विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नाम से एक पत्र जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित पत्र पूरी तरह फर्जी और कूटरचित है। जिला पंचायत ने लोगों को आगाह किया है कि नियुक्ति संबंधी किसी भी सूचना की पुष्टि अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही करें।