फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सायरन बजते ही अलर्ट हुईं बचाव टीमें, क्लोरीन रिसाव पर किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को ओबरा तापीय परियोजना परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव पर आधारित मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुए अभ्यास में सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम और स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियों के करीब 200 कर्मियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान आपातकालीन सायरन बजते ही बचाव टीमें सक्रिय हो गईं। निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत गैस रिसाव वाले क्षेत्र की घेराबंदी करने, रिसाव पर नियंत्रण पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी परखी गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह और परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इसमें परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा विभाग के जवान और श्रमिक भी शामिल हुए। समापन पर अधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे संयुक्त अभ्यास वास्तविक दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने और जान-माल के नुकसान को कम करने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें