बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी कोल डिपो के समीप देर रात सवारियों से भरी बस पलट गई। संयोग रहा है कि हादसे में बस पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बनारस से रायपुर जाने वाली बस अनियत्रित होकर रेणुकूट अंबिकापुर मार्ग पर बभनी थाने से पांच सौ मीटर पहले पलट गई। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। बभनी कोल डिपो के पास अब तक कई दुर्घटना में लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने यहां संकेतक आदि लगवाने की मांग किया है।